3 साल में अक्टूबर में रात में सबसे ज्यादा ठंडक; रात का पारा 15.80 पर, पचमढ़ी के बाद राजधानी सबसे ठंडी
भाेपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकाें में दशहरे से ठंड ने दस्तक दे दी है। भाेपाल में रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 15.8 डिग्री पर पहुंच गया है। राजधानी में अक्टूबर में रात में तीन साल में सबसे ज्यादा ठंडक पड़ी। प्रदेश भर में पचमढ़ी के बाद भाेपाल सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में तापमान 14.2 डिग्री रहा।
माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर एचएस पांडे ने बताया कि राजस्थान में नमी कम हाे चुकी है। भाेपाल समेत पश्चिमी मप्र में वहीं से सूखी और ठंडी हवा आ रही है, इसलिए रात में ठंड बढ़ गई है। पांडे ने बताया कि रात के वक्त अभी ऐसी ही ठंड बनी रहने के आसार हैं। अभी दिन के वक्त बिलकुल भी ठंडक नहीं है।
दिन में अभी ठंडक नहीं
साेमवार काे दिन का तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार के मुकाबले इसमें 0.1 डिग्री की ही कमी आई। शुक्रवार व शनिवार काे दिन का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था।