विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण
रीवा | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लॉन में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा जन्तु के साथ जन के बीच में पर्यावरण संतुलन बनाना होगा। जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण किया जाय तभी प्राकृतिक पर्यावरण में संतुलन की स्थिति कायम रहेगी। उन्होंने अपेक्षा की कि यह प्रयास किये जाय कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इला तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।