महिला मोर्चे ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस
मोदी सरकार 2.0 के सफलतम एक बर्ष की उपलब्धियां बताने हेतु भाजपा महिला मोर्चा की जिलास्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एंव विधायक भोपाल श्रीमती कृष्णा गौर जी ने संबोधित किया, स्वागत उद्बोधन प्रदेश महामंत्री एंव संभाग प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया जी ने दिया एंव आभार जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ललिता पुरविया जी ने व्यक्त किया।
कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील, स्व सहायता समूह, एन. जी.ओ. छात्राएं, बरिष्ठ समाज सेवी, कुशल गृहणी एंव क्लब की बहनो की गरिमामयी उपस्थिति रही।