महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों ने बड़वानी में किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
बड़वानी रविवार, 03 मई 2020: महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश व बिहार जा रहे मजदूरों ने मध्यप्रदेश सीमा पर रोके जाने के चलते आज आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग को पुनः बाधित कर पथराव कर दिया जिसके चलते 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हंगामे के दौरान पथराव भी हुआ जिससे वाहनों के कांच फूटे हैं।
बड़वानी के जिला कलेक्टर अमित तोमर ने मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पर बीजासन स्थित सीमा पर पहुंचने के बाद मजदूरों से चर्चा की और पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले मजदूरों को सीमा पर रोके जाने के चलते उन्होंने आज आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया जिसके चलते तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए यहां से 18 किलोमीटर दूर से सेंधवा स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया है।