भाजपा के पूर्व विधायक चंपालाल देवड़ा का निधन
देवास। गुरुवार, 07 मई 2020: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली के पूर्व विधायक चंपालाल देवड़ा का आज भोपाल में निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। पूर्व विधायक देवड़ा लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे तथा उनका भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बागली आदिवासी सीट आरक्षित होने के बाद चंपालाल देवड़ा वर्ष 2008 और वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में विधायक चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव इमलीपुरा में होगा।