पूरे नौ दिन गिरा पारा: पहले दिन 44.5 डिग्री था, नौवें दिन लुढ़ककर 34.4 हुआ
भोपाल. मंगलवार काे नाैतपा खत्म हाे गया। इस बार यह सिर्फ चार दिन ही तपा। इन नाै दिनाें में दिन का औसत तापमान 41.4 डिग्री रहा। ऐसा चार साल बाद हुआ, जब नाैतपा में तपिश इतनी कम रही। इससे पहले 2016 में ऐसा हुआ था। तब इन नाै दिनाें में दिन का औसत तापमान 41.1 डिग्री रहा था।
इस बार नाैतपा 25 मई से शुरू हुआ था। इसके एक दिन पहले से ही शहर में माैसम के तेवर तीखे हाे गए थे। पहले चार दिन पारा 44 डिग्री के करीब यानी 43 डिग्री से ज्यादा बना रहा। लेकिन आखिरी पांच दिन में तस्वीर उलटी हो गई। खास बात ये रही कि नौतपा के हर दिन दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होती रही। 44.5 डिग्री तापमान से शुरू हुआ नौतपा 34.4 डिग्री पर आकर खत्म हुआ।
दिनभर छाए रहे बादल
मंगलवार काे दिनभर बादल छाते रहे। इससे पारे की चाल भी सुस्त बनी रही। सुबह 5:30 से 11:30 बजे तक 6 घंटे में तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का ही इजाफा हाे सका था।