तूफान सबसे पहले अलीबाग से टकराया, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं; कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान
मुंबई. अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग दोपहर करीब 1 बजे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया। इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अलीबाग, रायगढ़, मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने और नुकसान की खबर है। उधर, रत्नागिरी के मिराया बीच में तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया।
बुधवार सुबह समुद्री तूफान ‘निसर्ग’ गोवा के पश्चिम में लगभग 215 किलोमीटर दूर जबकि मुंबई से लगभग 460 किलोमीटर दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में पहुंच चुका था। पढ़िए ताजा अपडेट –
Nisarga Storm किसी भी वक्त मुंबई तट से टकरा सकता है। इस दौरान दक्षिण और मध्य मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मुंबई के बाद यह अलीबाग की ओर बढता हुआ गुजरात में प्रवेश कर जाएगा।
मौसम विभाग का ताजा बयान: IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, निसर्ग तूफान आज दोपहर में तट को पार करेगा, तब इसकी गति 100-120 प्रति घंटा रहने की उम्मीद है खासतौर पर मुंबई, ठाणे, रायगढ़ में। दक्षिण कोंकण में भारी वर्षा अभी रिकॉर्ड की गई है, उम्मीद है कोंकण में बारिश जारी रहेगी। आधी रात के बाद तूफान कमजोर होगा।
निसर्ग तुफान ने महाराष्ट्र में असर दिखाना शुरू कर दिया है। रत्नागिरी में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। इस बीच, निचले इलाकों और समुद्र तट से सटे इलाकों में रहने वालों के घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना का सिलसिला जारी है।