जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं ने किया पथराव
कोलकाता Bengal Assembly Elections। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में अपने कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं, जब उनका काफिला गुजारा तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। इससे पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप भी लगा है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस इन सभी आरोपों को नकार नहीं है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा दो दिवसीय बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं, आज गुवारा को उनका दूसरा व अंतिम दिन है।
डायमंड हार्बर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा
जेपी नड्डा की यात्रा से पहले डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। भाजपा की राज्य इकाई का कहाना है कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है।
बंगार में कानून का राज खत्म
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव के बाद कहा कि बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। पश्चिम बंगाल में जंगल राज्य चल रहा है।’’ हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।