काचर, हैलकांडी और करीमगंज जिले में लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत, 19 लोग घायल
गुवाहाटी. असम में भारी बारिश के बाद मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ। तीन जिलों चाचर, हेलाकांडी और करीमगंज में कुल मिलाकर 20 लोगों की मौत हुई है।19 लोग घायल हैं। हैलाकांडी में 7 लोगों की मौत हुई। इनमें से 6 एक ही परिवार के हैं। 4 बच्चे शामिल हैं। हादसा भाटबाजार गांव में हुआ। यहां राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को रेस्क्यू बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 9 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा, क्योंकि रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।