कांग्रेस ने हार स्वीकारी:कमलनाथ ने कहा- परिणाम पूरे आ जाने दीजिये
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इसे देखते हुए भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। कार्यालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। सुबह नौ बजे मंदिर में पूजा कर कमलनाथ पीसीसी पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे रुझानों को देखते हुए नाथ ने हार स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि अभी परिणाम पूरे आ जाने दीजिए। हम जनादेश का सम्मान करेंगे। इसके बाद वे कार्यालय से अपने निवास के लिए रवाना हो गए।
सुबह 7 बजे से बड़ी हलचल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर सुबह 7 बजे से ही पुलिस की सुरक्षा नज़र आई। ऑफिस के एंट्री गेट को बैरिकेड्स से कवर किया है। सुबह कार्यकर्ता दिखे, तो सफाई कर्मी भी तेजी से सफाई करते नजर आए। हॉल में स्क्रीन भी लगाई गई है। करीब 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य नेता भी कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। इससे पहले नाथ ने कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
माधांता से पहला परिणाम आया
सबसे ज्यादा राउंड तक गिनती ग्वालियर पूर्व में होगी। यहां पर 32 राउंड तक मतों की गिनती चलेगी। आर्मी क्षेत्र होने के कारण सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट डाले गए हैं, इसलिए यहां पर मतों की गणना में सबसे ज्यादा समय लगेगा। सबसे पहला रिजल्ट माधांता से आएगा। यहां से भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। सबसे कम उम्मीदवार नेपानगर में 3 ही हैं। 69.68% मतगणना हुई प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव 2020 में 69.68% वोटिंग हुई।