इंदौर जिला के सांवेर क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन
भोपाल ।सोमवार, 18 मई 2020:आज इंदौर जिला के सांवेर क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशेष रूप से वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से उपस्थित थे।