Uncategorizedभोपालमध्य-प्रदेश
कबाड़गोदाम में आग:आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, एक घर की दीवार हो गई क्रेक

भोपाल छोला इलाके की शिव नगर कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगे। आग के धुंए के कारण आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायरकर्मियों और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय निवासी अरविंद सेन ने बताया कि मनोज जैन की प्रापर्टी पर स्क्रैप का काम होता है। रात साढ़े 11 बजे आग लगने के बाद घर में धुंधा भरने लगा। बाहर देखा तो कबाड़ से ऊंची ऊंची लपटे ऊठ रही थी। तुरंत पुलिस और फायर को सूचना दी। लोग घरों से बाहर आ गए।अरविंद ने बताया कि आग की लपटों के कारण उनके घर की दीवार में क्रेक आ गई। लोगो ने बोरिंग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि छोला, फतेहगढ़, गांधी नगर और कबाड़खाने फायर स्टेशन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे में आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच की जा रही है।